रानीगंज - जागरण संस्था की और से शनिवार को रोटरी क्लब आफ रानीगंज के सभागार में रक्तदान शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रानीगंज और आसपास के अंचल के तकरीबन 550 लोगों को कंबल प्रदान किया गया एवं 30 लोगों ने रक्तदान किया.इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक थे,जबकि इस अवसर पर अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में रानीगंज बोरो चेयरमैन एवं स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी दिवेंदु भगत , अड्डा के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता, दुर्गापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामा प्रसाद हालदार , धृति जालान बनर्जी, आसनसोल कारपोरेशन के शिक्षा विभाग के एमआईसी श सुब्रतो अधिकारी, कौशिक सेनगुप्ता, भोला भगत , बांकुड़ा से मलय मुखर्जी , रानीगंज गौशाला के अध्यक्ष ललित खेतान, रानीगंज सीताराम मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, रानीगंज लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केड़िया, रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्याम जालान , रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा आशा टोडानी, सचिव सुमन झुनझुनवाला, प्रकल्प प्रमुख रंजीता भालोटिया , पश्चिम बंगाल हिंदी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज यादव, पश्चिम बर्दवान हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइयां , रानीगंज बोरो के तकरीबन सभी काउंसिलर, उज्जवल मंडल, संजय डालमिया , हरि सोमानी, ओम केड़िया, दिना लोहिया, राजेश जिंदल के अलावा अन्य कई संस्थाओं के पदाधिकारी एवं व्यवसाई समुदाय से सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
संस्था के अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने बताया की जागरण संस्था जो कि पिछले कुछ सालों से सामाजिक रुप से कार्यरत है, इसके सदस्य लगातार समाज की जरूरतों को पूरा करते रहे हैं और कोरोनाकाल में टीकाकरण एवं विभिन्न विषयों में इसके सदस्यों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज 550 लोगो को कम्बल प्रदान की गयी है, अगले चरण में भी डेढ़ सौ से दो सौ कंबलो का वितरण किया जाएगा जो कि बांकुड़ा जिले के आदिवासी अंचलों में होगा . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य रखते हुए राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने रक्तदान की महत्ता एवं जागरण संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की.उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इस दौर में रक्त की कमी को देखते हुए इस तरह के और अधिक रक्तदान शिविर करने की जरूरत है . इसके साथ ही रानीगंज के विधायक एवं अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए जागरण संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की एवं आने वाले समय में उन्हें पूर्ण समर्थन देने पर अपना वक्तव्य रखा. कार्यक्रम के चेयरमैन सुशील गनेड़ीवाला के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल सिंह ने विशेष योगदान दिया एवं संयोजन संदीप भालोटिया ने किया .












0 टिप्पणियाँ