55 वर्षीय दैनिक मजदूर मुरारी मण्डल का शव तैरता तालाब से मिला




कुल्टी-आसनसोल के कुल्टी थाना के नियामतपुर न्यू रोड मोड़ संलग्न एक तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह नियामतपुर न्यू रोड मोड़ संलग्न एक तालाब में आसपास के लोगों ने शव को तैरता पाया, शव को देखकर लोगों ने इसकी खबर नियामतपुर फांड़ी पुलिस को दी, खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुरारी मंडल नामक व्यक्ति के तौर पर हुई है जिनकी अनुमानित आयु 55 वर्षीय है जो नियामतपुर प्रिया सिनेमा हॉल लाइन पार इलाके का बाशिंदा बताया जा रहा है, जो पेशे से दैनिक मजदूरी का काम किया करता था। अब सवाल यह खड़ा होता है कि 55 वर्षीय दैनिक मजदूर की मौत आखिर कैसे हुई आत्महत्या है या फिर हत्या, और इस षड्यंत्र के पीछे कौन है, दूसरी और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है अब छानबीन के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार