मंत्री ने क्लब का किया उद्घाटन, 300 जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल




आसनसोल : राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने शनिवार को 5 वार्डो में कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें वार्ड संख्या 23,24,25,28 और 52 शामिल है।इसी के तहत आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड स्थित जहांगीरी मोहल्ला में वार्ड कमेटी के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सफी स्पोर्टिंग क्लब का फीता काटकर उद्घाटन किया। वही 300 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस और मीम के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा।जिन्हें मंत्री मलय घटक ने टीएमसी का झंडा थामाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि ठंड के दिनों में प्रतिवर्ष हम लोग गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करते हैं। इस वर्ष भी कंबल वितरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहां के अलावा हमलोग आज 5 वार्डो में कंबल वितरण करेंगे। जिसमें वार्ड संख्या 23,24,25 और 52 है। जहां कंबल वितरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि रेलपार आसनसोल का शान है। यहां से बीजेपी ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी भी डरते हैं। क्योंकि वह जानते हैं। यदि बीजेपी को हराने वाला कोई क्षेत्र है, तो वह रेलपार है।आप लोग हमेशा टीएमसी के साथ रहे। ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत किए। इसलिए ममता बनर्जी ने भी खासकर गरीब गुरबों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। लक्ष्मी भंडारे योजना के माध्यम से प्रत्येक महीने में महिलाओं के खाता में पैसा जा रहा है। स्वास्थ्य साथी योजना के तहत ₹5 लाख का मुफ्त में इलाज हो रहा है। ऐसी कई योजनाएं हैं। जिसका लाभ बंगाल की जनता मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार