त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के विकास कार्य के लिए अड्डा ने 20 लाख रुपयों का अनुमोदन



रानीगंज-पूरी प्रदेश सहित पश्चिम बर्दवान जिले में भी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन हर स्तर से कोशिश कर रही है, इसी क्रम में रानीगंज अंचल स्थित टीडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आशीष कुमार दे भी लगातार कॉलेज में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त कराने में प्रयासरत हैं. कॉलेज के मुख्य द्वार की मरम्मत की आवश्यकता थी जिसे देख प्रिंसिपल ने तुरंत इस गेट की मरम्मत के लिए अड्डा से गुहार लगाई, और अड्डा ने कॉलेज की बेहतरी के लिए 20 लाख रुपए अनुमोदित कर दिए हैं, और जल्द ही निर्माण कार्य हो जाएगा. कोरोना के कारण कॉलेज का हॉस्टल 2 सालों से बंद पड़ा है जिसके कारण हॉस्टल के कमरों को भी मरम्मत की जरूरत है, यह कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. आशीष दे ने बताया के कॉलेज में एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया जा रहा है, और एक डिस्प्ले बोर्ड भी कॉलेज में लगाया जाएगा, साथ ही पर्यावरण के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए लैंडस्केप गार्डन भी बनाया जाएगा. दूसरी ओर तृणमूल को कांग्रेस छात्र परिषद नेता शिवम लाहा ने कहा कि जिस तरह से प्रिंसिपल कॉलेज की बेहतरी के लिए प्रयास करे रहें हैं वह काफी सराहनीय है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर