राज्य मत्स्य पालन मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने मृतक के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार मुआवजा राशि का चेक उनके परिजनों को किया प्रदान




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रामकिशन डंगाल में बुधवार की शाम कंबल वितरण समारोह में मृत दो महिलाओं और एक बच्ची तथा 6 घायलों को गुरुवार को राज्य के मत्स्य पालन मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। यह चेक मृतक और घायलों के परिजनों को दिया गया।यह चेक सदर महकमा शासक कार्यालय में प्रदान किया गया।इससे पहले मत्स्य पालन मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा घायल महिलाओं से आसनसोल जिला अस्पताल में मुलाकात की। उनकी हालचाल जानी। मृतक परिवार के परिजनों से मिला और उन्हें ढांढस बंधाया। उसके बाद 3 मृतक परिवार के परिजनों को दो ₹2 लाख और 6 घायल महिलाओं के परिजनों को 50,000 रुपए मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। इसके बाद मंत्री ने कहा कि बुधवार को कंबल वितरण समारोह के दौरान जो घटना हुई। वह निंदनीय और दुखद है। जो लोग इस कार्यक्रम का आयोजन किए। वे कंबल का प्रलोभन देकर भीड़ जुटाए। वह बंगाल की जनता को नहीं जानते। वे लोग अपना इमेज बढ़ाने के लिए ऐसा घटिया हरकत किए। जहां छोटा मैदान में कंबल का प्रलोभन देकर भीड़ इकट्ठा किया गया। जिसके कारण यह हादसा हुई।उन्होंने कहा कि कानून अपना कार्यवाही करेगी।लेकिन आज भी ममता बनर्जी के निर्देश  मैं यहां यह संदेश देने के लिए आया हुं की पर पीड़ित परिवार के साथ राज्य सरकार खड़ी है। उन्हें तत्काल मुआवजा राशि का चेक भी दे दिया गया है । चेक मिलने पर परिजनों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी उनके के साथ खड़ी है। हमेशा उनके कार्य को टीएमसी के नेता करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार