आसनसोल : वाममोर्चा के जमाने में मलय घटक के बाद उनके भाई देवाशीष घटक तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरा थे। लेकिन वह जितना राजनीति में सक्रिय थे। उतना ही समाजसेवा में भी सक्रिय थे। यही कारण है कि आज उन्हें दिवंगत हुए 16 वर्ष हो गये हैं। लेकिन लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। यही कारण ही 27 दिसंबर यानी मंगलवार की सुबह जब उनकी पुण्यतिथि मनायी जा रही थी, तो हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। देबाशीष घटक फाउंडेशन द्वारा आसनसोल के चेलीडांगा स्थित देवाशीष घटक की प्रतिमा के पास से एक प्रभात फेरी निकाली गई। जो इलाके की परिक्रमा कर वापस यहां आकर समाप्त हुई। इसके बाद देबू दा की तस्वीर पर माल्यादान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सैकड़ों लोगों के साथ ही श्रद्धांजलि देने वालों में आसनसोल के उप मेयर और देबू दा के भाई अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमआईसी गुरुदास चटर्जी एवं इंद्राणी मिश्रा समेत कई तृणमूल पार्षद भी थे। कोलकाता में होने के कारण देबू दा के बड़े भाई और कानून मंत्री मलय घटक सुबह श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंच पाये थे। लेकिन उनकी पत्नी सुदेशना घटक जरूर अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। इस मौके पर एक सर्वधर्म सभी भी कराई गई थी। देवाशीष घटक की पुण्यतिथि के इस मौके पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया था। इसके अलावा एक रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें कई सारे लोगों ने रक्तदान किया। अभिजीत घटक, सुदेशना घटक समेत अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये। वहीं दरिद्र नारायण सेवा के जरिये सैकड़ों गरीबों को निशुल्क भोजन कराया गया। उपमेयर अभिजीत घटक ने देबाशीष घटक को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि देबाशीष घटक को गुजरे हुए कई साल हो गये लेकिन उन्होंने समाज के लिए जो कार्य किये हैं, उसी वजह से आज लोग उनको अपने दिलों में स्थान दिया है। देवाशीष घटक की पुण्यतिथि के मौके पर समाज सेवा के लिए जो कार्यक्रम किये गये।उनमें लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करना भी था। इसके लिए सुधा हेल्थकेयर ने अपना एक कैंप लगाया था। इसमें पांच डॉक्टरों और कई स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही थी। डॉक्टरों द्वारा देखने के बाद कैंप में ही ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की जा रही थी। इसके अलावा टेस्ट के लिए वहां रक्त संग्रह भी किये गये। डॉक्टरों के लिखे मुताबिक लोगों वहीं पर मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं। सुधा हेल्थ केयर के मैनेजर अमित राय ने बताया कि सुधा हेल्थ केयर अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए देवाशीष घटक फाउंडेशन के साथ मिलकर यहां हेल्थ चेकअप कैंप लगाया है। वहीं इस अवसर पर कंबल वितरित मुद्दों के बीच कंबल वितरण भी किया गया एवं भोजन भी खिलाई गई।

0 टिप्पणियाँ