आसनसोल नगर निगम ने 144 आशा कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुधवार को संप्रीति हॉल में आशा कर्मियों को नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 144 आशा कर्मियों को नियुक्ति पत्र के साथ उनका पोस्टिंग भी कर दिया गया। साथ ही इस दौरान उन्हें उनके कार्य को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय उपमेयर वसीम उल हक,मेयर परिषद सदस्य मानस दास,देवेंद्र भगत, आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य स्वास्थ्य देवेंन्दू भगत ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा 149 आशा कर्मियों की नियुक्ति निकाली गई थी। जिसमें आज 144 आशा कर्मियों को नियुक्ति पत्र के साथ प्रशिक्षण दिया गया।यह आशा कर्मी स्वास्थ्य विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर के माध्यम से अपनी सेवा देंगी। पोलियो का टीका, डेंगू को लेकर जागरूकता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य ये लोग करेंगी। नगर निगम बहुत दिनों से आशा कर्मियों के अभाव को झेल रहा था।लेकिन इस नियुक्ति के साथ अब स्वास्थ्य सेवा बेहतर ढंग से आम नागरिकों तक पहुंच सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात