आसनसोल गिरमिट रूट की मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत 11 घायल



आसनसोल : शिल्पांचल में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। शिल्पांचल में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है एवं लोग मारे जा रहे हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की ओर से लगातार सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि जीटी रोड पर जहां-तहां सावधानी से गाड़ी चलाने को लेकर बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है। इसी बीच आसनसोल से गिरमिट जाने वाली एक मिनी गिरमिट जाने के क्रम में मंगलवार की दोपहर आश्रम मोड़ के निकट आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पास पास घटना घटी। जिसमें एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में आसनसोल से गिरमिट जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकराकर पलट गई। जिसमें स्कूटी चालक भी दब गया। इस दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। जबकि 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि 11 लोगों में से 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी एक आरपीएफ जवान ने बताया कि स्कूटी और मिनी बस एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से आसनसोल के तरफ से आ रहे थे। अचानक स्कूटी मिनी बस के सामने आ गई जिसे बचाने के चक्कर में मिनी बस के चालक ने स्टेरिंग को काटा। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13 यात्री घायल हो गए। जिसमें 8 की हालत काफी गंभीर है। दो यात्रीयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को उनलोगों ने बस की खिड़की को तोड़कर बाहर निकाला। कई यात्री रोड के किनारे नाली में भी चले गए थे । इसे बाहर किया गया। इस घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस एसीपी सेंट्रल देवराज दास के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान आसनसोल के डीआरएम परमानंद शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायल 13 यात्रियों को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने 2 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 8 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। जबकि 3 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा कर छोड़ दिया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए क्रेन की मदद से बस को वहां से हटाया। मृतक की पहचान कल्ला घोष पाड़ा निवासी भोलानाथ घोष (55) और कल्ला नीचू पाड़ा निवासी राजू रजक (52) के रूप में हुई है। दोनों ईसीएल कर्मी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर