बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एक 100 वर्ष पूरे होने पर की गई रक्तदान शिविर का आयोजन




 रांनीगंज-बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर दवा उद्योग से जुड़े इस संगठन के सदस्यों ने साल भर विभिन्न कार्यक्रम किए हैं. इस मुद्दे को देखते हुए गुरुवार को काेराेना में ऑक्सीजन की कमी के दौरान लोगों की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए संगठन के सदस्यों ने दस ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक कर लिया. भविष्य में भी इस तरह के और भी कई कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।. गुरुवार को इन सभी कार्यक्रमों के साथ ही उन्होंने रक्तदान शिवीर का भी आयोजन किया.जहां इस दिन आसनसोल जोन के सचिव सौतन बनर्जी, दुर्गापुर जोन के अध्यक्ष जयदेव कुंडू, रानीगंज के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर एस माजी, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सराफ, सचिव तिमिरबरन मंडल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे. बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मूल रूप से 1921 में नंबर 10 बॉन फील्ड लेन, कोलकाता में स्थापित किया गया था. यह क्षेत्र में दवा व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों को एक साथ लाता है और उनकी समस्याओं को हल करने और विभिन्न निर्णय लेने में प्रभावी भूमिका निभाता है. सदस्यों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी. इनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हर विकट परिस्थिति में अपनी सेवा जारी रखी और कई लोग कोरोना के शिकार भी होते देखे गए. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार