पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ का नोवां सम्मेलन





 रानीगंज-पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ रानीगंज क्षेत्रीय समिति का नौवां सम्मेलन रविवार शाम को रानीगंज के कोयला श्रमिक भवन में संपन्न हुआ. इस सम्मेलन का नाम दीपक चट्टोपाध्याय और किशोर घटक नगर और उदय पाल मंच दिया गया .बीते दिन दिवंगत हुए सदस्यों को स्मरण करते हुए संगठन के स्थानीय नेताओं ने पश्चिम बंगाल गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ के आगामी कार्यक्रम के संबंध में सदस्यों की राय जाने. अधिकांश सदस्यों ने दिन -प्रतिदिन पश्चिम बंगाल की खराब होती संस्कृति को दूर करने के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन करने के लिए मांग की.इस सम्मेलन मे आने वाले दिनों में सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण की रूपरेखा तैयार कि गई. .इस सम्मेलन में अनूप मित्रा, श्रीमंत तरफदार, कुंतल चटर्जी, कन्हाई विश्वास विशेष रूप से उपस्थित थे. सम्मेलन की अध्यक्षता वासुदेव मंडल चट्टोपाध्याय ने किया. सम्मेलन के अंत में 15 लोगों की एक कमेटी बनाई गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात