बंगाल केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन रक्तदान शिविर का आयोजन




 जामुड़िया - बंगाल केमिस्ट एवं.ड्रग्स एसोसिएशन रानीगंज जोन के जामुड़िया यूनिट की और से जामुड़िया नंदी रोड स्थित एमबी लायंस अस्पताल के प्रांगण में रक्त संकट को दूर करने के लिए एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. यहाँ पर आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत उतरीय, बैच और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया है. इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन प्रदीप जलाकर किया गया.रक्त दान शिविर में कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है. यह संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के डाँक्टरो के द्वारा किया गया. मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने इस कार्य को सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज इन लोगों के दवारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया है. इनके दवारा दिये गये रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है. अगर हमारे तरफ से कभी भी किसी प्रकार सहयोग चाहिए तो मै हमेशा इन लोगों के पास हूँ. वहीं इस संगठन के एक सदस्य राना बैनर्जी ने आये हुये सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए उन्होंने ने कहा कि हम केवल दवा बिक्री करने के साथ साथ लोगों की सेवा के लिए हमलोग हमेशा तैयार रहते है. आने वाले समय में हमारे इस संगठन की ओर हमेशा समाजिक मुलक कार्य जारी रहेगा. मौके पर डिप्टी मेयर वसिमुल हक ,एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, शेख शानदार, श्रावणी मंडल ,पुर्णशशि राॅय, सुचित्रो बैनर्जी विकास यादव हिरणमय बैनर्जी, प्रलय मुखर्जी, संतोष संथोलिया ,सुमन मंडल, सुमित जयसवाल ,मेघना अधिकारी, सुमन राॅय, तिमिरवरण मंडल ,महेश शराफ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?