आसनसोल बाउरी समाज ने किया संविधान सभा दिवस का पालन




आसनसोल : आसनसोल बाउरी समाज के द्वारा शनिवार को संविधान सभा दिवस पालन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल बाउरी समाज कार्यालय परिसर में हुआ। इस मौके पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास उपस्थित थे। इस दौरान पश्चिम बंगाल बाउरी समाज के महासचिव राजवंशी बाउरी ने बताया कि आज हमलोगों ने संविधान सभा दिवस पालन किया।क्योंकि आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को सभा में रखा था। उन्होंने विश्व का सबसे बड़ा संविधान का निर्माण किया। बाबा साहब ने जो संविधान लिखा उसमें सभी को बराबर का हक दिया।दलितों को जो हक नहीं मिलती थी। उन्होंने उनके हक को कानूनी रूप दिया।इसलिए आज हम सभी दलित समाज के लोग यहां इकट्ठा होकर संविधान सभा का पालन किए।वही जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निखिल चंद्र दास ने कहा कि पहले की समाज मनुस्मृति के नियम कानूनों से चलती थी। जिसमें दलितों को अछूत माना जाता था। लेकिन बाबा साहब ने जो संविधान बनाया। उसमें उन्होंने सभी को बराबर हक दिया। भारत का हर एक नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति, भाषा रंग, लिंग का हो। सभी का हक बराबर है। बाबा साहब ने लिखित रूप से संविधान बनाया। जिसे दलितों को अपना हक मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली