टीएमसीपी के सदस्यों ने शुभेंदु अधिकारी पर मानसिक रोगी बता कर जल्द स्वस्थ होने को भेजा पोस्टकार्ड






आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों ने बुधवार को बीबी कॉलेज स्थित पोस्ट ऑफिस के माध्यम से राज्य के विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी को स्वस्थ होने का पोस्टकार्ड भेजा। इसके पहले वे लोग पोस्ट ऑफिस के सामने एकत्र हुए। उनके हाथ में एक बैनर था। जिस पर लिखा हुआ था, गेट वेल सून गद्दार अधिकारी। इस दौरान उन लोगों ने नारेबाजी की। उसके बाद पोस्टकार्ड को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजा। इस दौरान टीएमसीपी के एक सदस्य ने बताया कि लोडसेडिंग पार्टी के विपक्ष के नेता लोडसेडिंग विधायक शुभेंदु अधिकारी हमारे पार्टी के युवराज अभिषेक बनर्जी की फोबिया हो गई है। उनका दिमाग जल्द ठीक हो। वह स्वस्थ हो। इसकी कामना के लिए आज हमलोग डाकघर के माध्यम से उन्हें शुभकामना पत्र भेज रहे हैं। डाकिया पत्र उनके घर पहुंच जाए। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी को लेकर एक बयान दिया था।जिसके बाद कुणाल घोष ने इस कार्यक्रम की घोषणा की। जिसके बाद राज्य भर से तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ता शुभेंदु अधिकारी को स्वास्थ्य कामना का पत्र भेज रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार