जलपाईगुड़ी के मारवाड़ी बालिका विद्यालय एवम दुर्गापुर के नेपाली पाड़ा स्कूल पुरस्कार में शामिल
सब कैटिगरी में प्रबंधन एवं अनुशासन के साथ संचालन के लिए चयनित
दुर्गापुर:दुर्गापुर के लेबर हाट स्थित नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने जा रहा है. इसकी घोषण सोमवार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर की गई है. यह पुरस्कार 19 नवंबर को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री के हाथो दिया जाएगा. पूरे देश मे इस पुरस्कार के लिए 39 विद्यालयों का चयन किया गया है. जिसमें पश्चिम बंगाल राज्य के 2 स्कूलों का नाम चयन किया गया है जिसमे नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल के अलावा जलपाईगुड़ी के मारवाड़ी बालिका विद्यालय शामिल हैं. नेपाली पारा हिंदी हाई स्कूल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर से जहां शहर वासी के साथ-साथ जिला एवं राज्य वासियों के लिए गर्व की बात है. मंगलवार स्कूल को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने की खबर फैलते ही स्कूल में बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई .वहीं विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों एवं सोशल मीडिया पर प्राचार्य को जमकर बधाई दी जा रही है. ज्ञात हो कि इस पुरस्कार के लिए जून-जुलाई महीने मे ऑनलाइन आवेदन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से मांगी गई थी. जिसमे शामिल होने के लिए देश भर के सभी विद्यालयों को तीन स्टेज से होकर गुजरना था. प्रथम जिला स्तरीय , द्वितीय राज्य एवं तृतीय राष्ट्रीय स्तर में शामिल होना था . प्रतिभागि स्कूलों को बेहतर प्रदर्शन के लिए मंत्रालय द्वारा दी निर्देशानुसार 6 कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करना था. जिसमें टॉयलेट ,हैंड वाशिंग फेस्लेटी ,कोविड नोम्स, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस( प्रबंधन एवं संचालन) , कोविड वियेभीयल चेज, क्लीनेंस, मिड डे मील शामिल थे. स्कूल प्राचार्य डॉक्टर कलीमुल हक ने बताया कि प्रथम स्तर में पश्चिम बर्धमान जिले से कुल 390 स्कूलों ने आवेदन किया था. जिसमें 14 स्कूलों को राज्य स्तर में जगह मिली थी. जहां राज्य स्तर पर विभिन्न जिले से लगभग 300 विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता हुई . उसके बाद राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में राज्य की जांच टीमों ने स्कूलों का निरीक्षण कर 26 स्कूलों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भेजा था. जहां देश में विभिन्न राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से कुल 606 स्कूलों के बीच प्रतियोगिता हुई थी. राष्ट्रीय टीम सभी स्कूलों का मूल्यांकन कर अंत में देश भर के 39 विद्यालयों को सभी केटागरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया . जिन्हे 19 नवम्बर को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा. श्रीमान हक ने बताया कि समग्र प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया था. जिसमें पहला ओवरऑल कैटेगरी एवं दूसरा सब केटागारी शामिल थी. नेपाली परा हिंदी हाई स्कूल सब केटागारी के अधीन ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (प्रबंधन एवं अनुशासन के साथ संचालन) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है. जो देशभर के सभी विद्यालयों से प्रथम है. जो राज्य के लिए गर्व की बात है. पूरे देश में टाॅप 39 मे नेपाली पाडा हिंदी स्कूल के चयन होने से छात्र एवं अभिभावक में काफी उत्साह व्याप्त है. डा० कलीमुल हक ने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल के टीम वर्क एवं कठिन परिश्रम के द्वारा संभव हुआ है. हमारी हमेशा कोशिश होती है कि सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल की तरह शिक्षा दी जाए.
स्कूल की उपलब्धियां:
वर्ष 2015 में दुर्गापुर नगर निगम द्वारा शिक्षा के लिए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
वर्ष 2016 में जिला पदाधिकारी द्वारा बर्दवान जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक पुरस्कार प्राप्त हुई .
2019 में माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शिक्षा रत्न पुरस्कार (राज्य सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार).
2020 में भारत के राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा प्राचार्य डॉ कलीमूल हक को राष्ट्रीय पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) से नवाजा गया .
स्कूल को मिले पुरस्कार:
2013 वर्ष में निर्मल विद्यालय पुरस्कार,
वर्ष 2016 का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विद्यालय जिला पदाधिकारी द्वारा बर्दवान जिले का पुरस्कार.
वर्ष 2017 में शिशुमित्र विद्यालय पुरस्कार (जिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार).
2018 में चौथा बेस्ट स्कूल ऑफ द स्टेट अवार्ड,
2019 में जैमिनी रॉय पुरस्कार (स्टेट बेस्ट स्कूल अवार्ड) प्राप्त हो चुकी है.
सपना: प्राचार्य डॉक्टर कलीमूल हक ने बताया कि देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल को बेहतर स्थान पर ले जाने का सपना है इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है.









0 टिप्पणियाँ