टोटो परिचालन पर बैन लगाने से टोटो चालकों में फूटा आक्रोश, टोटो खड़ा कर किया प्रदर्शन




बर्नपुर : पुलिस प्रशासन के द्वारा आगामी 7 नवंबर से आईएसपी के 10 नंबर गेट से आसनसोल जिला न्यायालय तक टोटो परिचालन बंद करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से टोटो चालकों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। आक्रोशित टोटो चालकों ने गुरुवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ के समीप टोटो खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे टोटो चालकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने माइकिंग कर घोषणा किया है कि आईएसपी के 10 नंबर गेट से आसनसोल जिला न्यायालय तक टोटो परिचालन नहीं होगा। पुलिस प्रशासन की यह घोषणा अन्यायपूर्ण है। यदि वे लोग टोटो परिचालन बंद कर देंगे, तो उनके रोजी रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा। वे अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। क्योंकि 10 नंबर गेट से आसनसोल जिला न्यायालय तक सभी अस्पताल डॉक्टर एवं कार्यालय हैं। अगर यह रूट ही बंद कर दिया जाएगा, तो वे लोग क्या करेंगे। पूरे आसनसोल में और कहीं भी टोटो परिचालन पर बैन नहीं लगाई गई है। केवल बर्नपुर में ही यह बैंन क्यों लगाई जा रही है। कुछ टोटो चालकों का कहना था कि मंगलवार की रात चित्रा मोड़ पर जो दुर्घटना हुई। जिसमें दो युवाओं की मौत हो गई। उस दुर्घटना की ठीकरा पुलिस प्रशासन टोटो चालकों पर फोड़ना चाहते हैं। जबकि वे लोग सभी ट्रैफिक नियमों को मानकर टोटो परिचालन करते हैं। उनकी मांग था कि पुलिस प्रशासन अपनी घोषणा को वापस ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन