रानीगंज एस के एस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन




रानीगंज- शुक्रवार को मंगलपुर स्तिथ एसकेएस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के मैदान में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ स्कूल के जिला परिदर्शक सुनीति सापुई , सेकेंडरी एजुकेशन स्कूल के अधिकारी तापस कुमार सेन, रानीगंज गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर छवि दे, साउथ इन मॉडल स्कूल के डायरेक्टर परिमल माझी, साउथ इन मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना चौबे, आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव मुख्य रूप से उपस्थित थे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं बैलून उडाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.मुख्य अतिथि सुनीति सापुई ने कहा कि कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं नृत्य संगीत, मैं अद्भुत प्रदर्शन किया है. स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के प्रतिभा को निखारने में लगे हुए हैं .आज इस कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस स्कूल के बच्चे भविष्य मैं जिम्मेदार नागरिक अवश्य बनेंगे.इस अवसर पर अतिथि रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चितत्तौस मंडल ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न इवेंट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कूल के यह विद्यार्थी किसी बड़े कलाकार से कम नहीं है .इनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी शिक्षकों के प्रति गर्व महसूस कर रहा हूं. एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिन्हा ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी विकसित करें. पिछले कई वर्षों से लगातार विभिन्न क्लास की परीक्षाओं में विद्यार्थी काफी बेहतर प्रदर्शन किए हैं.स्कूल की और भी उन्नति हो विकास हो इसके लिए हम लोग हमेशा प्रयासरत रहेंगे. इस अवसर पर प्रत्येक इवेंट के 3 प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता