गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज गौशाला में लगी मेला में उमड़ी जन सैलाब






 रांनीगंज- कोलकाता पिंजरा पोल सोसायटी द्वारा संचालित रानीगंज गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर लगी मेला में मंगलवार सन्ध्या हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए. मेला का उद्घाटन रांनीगंज के राजस्थानी समाज के बुजुर्गों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी उपस्थित होकर रांनीगंज वासी को दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दिया. मेला में लगे बच्चो ने तरह तरह की झूले का आनंद लिया वहीं भगवान श्री कृष्ण के गायों के साथ की लीला को गौशाला के दीवार पर बनी झांकिया को लोग मुक्त कंठ से सराह रहे थे. इस अवसर पर ईस्कॉन मंदिर दुर्गापुर तथा मायापुर के सदस्यों द्वारा भजनों के साथ- साथ दीप आरती,गौ आरती एवं महा आरती में गौ भक्त भक्ति रस में सराबोर हो उठे.बंगाली समुदाय की महिलाओं ने उलूक ध्वनि के साथ इस आरती का आनंद उठाया.सन्ध्या गौशाला प्रांगण में इतनी अधिक भीड़ थी,मानो पूरा रांनीगंज शहर यहां इकट्ठा हो उठा हो.गौ भक्तो ने गो पूजा कर यथाशक्ति दान दिया. सारा दिन व्यापी इस आयोजन को सफल बनाने में गौशाला कमिटी के अध्यक्ष ललित खैतान, सचिव विमल लोहिया,कोषाध्यक्ष श्रवण कानोडिया,दीपक कालोटिया,किशन दारूका,गोपाल सरावगी,दीपक झुनझुनवाला,गोपाल खेड़िया, आदित्य मूंधड़ा, सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?