एक घर से वृद्ध महिला का सड़ा गला शव बरामद, पुलिस ने मामले की तहकीकात की शुरू



आसनसोल : आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के इस्माइल के 60 फीट क्षेत्र में सोमवार को घर के अंदर से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हीरापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में 83 नंबर वार्ड के स्थानीय पार्षद मोहम्मद हसीतुल्ला उर्फ बापी ने बताया कि मैं द्वारे सरकार शिविर में बैठा था, तो इस मोहल्ले के कुछ लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि एक घर में एक वृद्धा अकेली रहती है। उसके घर से काफी दुर्गंध आ रहा है। वृद्ध भी 3 दिनों से दिखाई नहीं दी है। उसके बाद यह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी हीरापुर पुलिस थाना को दी। पुलिस ने वृद्ध के शव को उद्धार कर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। वृद्धा यहां अकेला रहती है। उसकी एक बेटी है। जो बाहर में है। लोकल में उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। आस-पड़ोस के लोग ही सब कार्य देख रहे हैं। 3 दिन पहले से ही दुर्गंध उठ रहा था। लेकिन लोग समझ रहे थे कि बाहर में कोई जानवर मर गया है। लेकिन आज जब ज्यादा दुर्गंध उठने लगी। तब लोगों ने खोजना शुरू किया कि यह दुर्गंध कहां से आ रही है,तो पता चला कि वृद्ध के घर से ही दुर्गंध उठ रही है। तब यह यह सूचना लोगों में फैली।वृद्धा का शव निकाला गया। सरकारी नियमानुसार जो मदद करनी चाहिए मैंने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार