विभिन्न मुद्दों को लेकर मेयर ने की मेयर परिषद की बैठक





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मेयर परिषद की बैठक की।जिसमें दोनों उपमेयर वसीम उल हक और अभिजीत घटक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा, देवेंन्दू भगत,मानस दास, सुब्रत अधिकारी एवं अन्य कई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद उपमेयर अभिजीत घटक ने बताया कि बैठक में आसनसोल नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। किस तरफ से टैक्स वसूली किया जाए। टैक्स को कैसे बढ़ाया जाए। इस पर विस्तृत ढंग से चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि होल्डिंग और पार्किंग को लेकर टेंडर निकालने पर भी विचार किया गया।इसके अलावा जो विकास के रुके हुए कार्य हैं। उन पर भी चर्चा की गई। साथ ही हाउसिंग को लेकर भी चर्चा किया गया। जो लोग अपनी सारी औपचारिकता पूरा कर दिए हैं। और घर का कार्य शुरू करना चाहते हैं। वह शुरू कर सकते हैं। पुणे मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि विकास एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर मेयर परिषद की बैठक किया गया। इसमें विकास और टैक्स वसूली के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात