पूरे शिल्पांचल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का मनाया गया जन्मदिवस




आसनसोल: पूरे शिल्पांचल में आसनसोल नगर निगम सहित विभिन्न संस्थाओं और विद्यालय के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का 133 वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वही स्कूलों में चाचा नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में पालन किया गया। क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों से ज्यादा प्रेम करते थे। उनके इस प्रेम के चलते ही चाचा नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। आसनसोल नगर निगम की ओर से आसनसोल जीटी रोड स्थित ट्राफिक कॉलोनी के समीप स्थित स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान अभिजीत घटक ने कहा कि आज नगर निगम के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वां जन्म दिवस मनाई जा रही है। इस मौके पर हम लोगों ने नेहरू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेहरू जी ने भारत की आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान किया था। महात्मा गांधी के साथ मिलकर कई आंदोलन किए।भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें आधुनिक भारत का जन्मदाता भी कहा जाता है। ऐसे महापुरुषों को हमें अवश्य याद करना चाहिए।वही दुसरी ओर आसनसोल के इस्माइल गुरु नानक मिशन हाई स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्कूली छात्रों को खाद्य सामग्री भी दी गई। बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गई। जबकि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 98 के पार्षद कहंकेशा रियाज ने इस दिन को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। इस दिन बर्नपुर के आशा निकेतन ने मूक बधिर बालकों के साथ इस दिन को मनाया। उन्होंने केक काटकर जश्न मनाया। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?