सड़क हादसे में एक की मौत छह घायल

 कोर्ट मोड़ एवं डीवीसी मोड़ के समीप घटी घटना




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि आधा दर्जन बस यात्री घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा. पहली घटना दुर्गापुर के ओल्ड कोट मोड़ के समीप मंगलवार सुबह घटी, जहां मोटर साइकिल से दुर्गापुर से बर्दवान की ओर जाने के क्रम में कोर्ट मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक डंपर मोटरसाइकिल को ठोकर मार कर फरार हो गई. जिससे मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से जख्मी हुआ. स्थानीय लोगों एवं ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी उसे मृत घोषित कर दिया .मृतक की पहचान वाटम हेला (42) के रूप में हुई, जो बर्नपुर इलाके का रहने वाला था. दूसरी घटना डीवीसी मोड़ के ओवर ब्रिज के पर घटी. जहां दुर्गापुर से उखड़ा जाने वाली मिनी बस ओवरब्रिज पर मोड़ने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही सरिया से लदी ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई .जिससे मिनी बस कि चालक उज्जवल दे सहित बस में बैठे करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए. ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. चालक उज्जवल दे ने बताया कि ओवर ब्रिज के ट्रनिंग के दौरान सामने से सरिया से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी .जिससे बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?