दुर्गापुर: पश्चिम बर्दवान महिला तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गापुर के पूर्व पार्षद असीमा चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है. राज्य तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसकी जानकारी शुक्रवार को जारी की गई . असीमा चक्रवर्ती को पश्चिम बर्दवान जिले का तृणमूल महिला संगठन का जिला अध्यक्ष बनाने की खबर से जिले भर के संगठनों आम लोगों में खुशी की लहर छा गई है. असीमा चक्रवर्ती को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगना शुरू हो गया है. शुक्रवार दुर्गापुर के विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें पुष्प का गुलदस्ता देकर बधाई दी गई. मृदु भाषी श्रीमती असीमा चक्रवर्ती वर्ष 2007 से राजनीति के साथ जुड़ी है .वह दुर्गापुर नगर निगम के 17 नंबर एवं 15 नंबर वार्ड के पार्षद के पद पर कार्य कर चुकी है. पेश से वह दुर्गापुर के तेग बहादुर स्कूल के हिंदी विभाग की शिक्षिका पद पर नियुक्त है. असीमा चक्रवर्ती बांग्ला भाषा के साथ-साथ शुद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा भी बड़े बेहतरीन अंदाज में बोलती है .वह हिंदी भाषी समाज के लोगों की काफी चहेती है. दुर्गापुर के विभिन्न हिंदी संगठनों के साथ भी काफी लंबे अरसे से जुड़ी हुई है. श्रीमती चक्रवर्ती ने बताया कि राजनीति जीवन लोगों की सेवा करने का प्रयास लंबे अरसे से कर रही हूं .राज्य के मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी एवम अभिषेक बनर्जी ने मुझ पर भरोसा जताकर बड़े जिम्मेवारी सौंपी है. उनके द्वारा दी गई बीमारी को निभाने के हेतु निरंतर प्रयास करूंगी. पश्चिम बर्दवान जिले के हर ब्लॉक ,पंचायत एवं वार्ड के अधीन महिला संगठन एवं महिलाओं को संगठित कर उन्हें एकजुट करने का प्रयास करूंगी.











0 टिप्पणियाँ