सड़क दुर्घटना में कराटे प्रशिक्षक की हुईं मौत






जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांडी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 2 बोगड़ा मोड़ पर शनिवार की सुबह पत्थरों से लदी एक 14 चक्का लॉरी की चपेट में आने से निघा निवासी कराटे प्रशिक्षक 40 वर्षीय धर्मेंद्र राम की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र रोज की भांति छात्रो को कराटे प्रशिक्षण देने के लिए अपने बाइक से रानीगंज जा रहे थे,इसी क्रम में अचानक पत्थरो से लदी 14 चक्का लॉरी अचानक सड़क के किनारे पलट गई, उसी समय धर्मेंद्र राम का मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गया, पूरा ट्रक ही मोटरसाइकिल सवार के ऊपर जा गिरा जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत चटर्जी के नेतृत्व में पुलिस ने जोरदार बचाव अभियान चलाया. पुलिस द्वारा तीन क्रेन एवं तीन जेसीबी की मदद से 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद पत्थरों को हटाकर के नीचे फंसे युवक को निकाला. घटना के तुरंत बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर बचाव कार्य किया. इस घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग का एक तरफ घण्टो जाम रहा. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर बचाव कार्य शुरू किया, शव को बाहर निकालने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया . इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का साया छा गया . घटना की सूचना पाकर स्थानीय वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला कुमार हेला एवं तृणमूल वार्ड अध्यक्ष सुलेखा चक्रवर्ती मौके पर पहुंची, उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के साथ खड़ा रहने को कहा साथ ही मुआवजे को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन के ऊपर दबाव बनाने की बात कही. राहत एवं बचाव कार्य तथा ट्रैफिक जाम हटाने के लिए श्रीपुर फांडी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन, सीआई, जामुड़िया ट्रैफिक प्रभारी अर्णव मंडल आदि प्रमुख भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार