अध्यक्ष ने लगाया आरोप लगाया 41 माध्यमिक परीक्षार्थियों के टेस्ट परीक्षा दिलाई जा रहे हैं दूसरे विद्यालय में
भार प्राप्त शिक्षक ने आरोप को नकारा,कहा अध्यक्ष के विरुद्ध मैनेजिंग कमिटी के सदस्य नो मोशन कॉन्फिडेंस प्रस्ताव लाया
रानीगंज-रानीगंज प्रखंड अंतर्गत जे के नगर हाई स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष सुब्रतो चटर्जी ने टीचर इन चार्ज शमीम अख्तर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कुछ लोगों को लेकर स्कूल पहुंचे. उनका आरोप था कि अवैध रूप से स्कूल के टीचर इंचार्ज शमीम अख्तर रानीगंज के रहने वाले कुछ छात्रों का रजिस्टर मेंटेन स्कूल में कर रहे हैं, परंतु वे छात्र स्कूल में नहीं आ रहे हैं, आज जब स्कूल में माध्यमिक की टेस्ट परीक्षा चल रही है ,इनमें 41 छात्रा स्कूल में परीक्षा नहीं दे रही हैं ,परंतु उनका रजिस्टर मेंटेन हो रहा है, वह रानीगंज के श्री दुर्गा बालिका विद्यालय में परीक्षा दे रही हैं , यहां वह हाजिर नहीं हो रहे हैं ,यहां के टीचर इंचार्ज उनका रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं. आज जब मैं स्कूल में पहुंचकर इसकी जानकारी लेनी चाही कि स्कूल में कितने बच्चे परीक्षा दे रहे हैं तो टीचर इंचार्ज का कहना है कि 392 तो कुछ शिक्षक कह रहे हैं 308. कुसी ने भी सटीक जानकारी नहीं दिया,उल्टा टीआइसी ने उन्हें विद्यालय कैम्प्स से बाहर निकल जाने को कहा,उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर विद्यालय में इस मामले की जांच पड़ताल होगी तो विद्यालय प्रबंधन सहित मुझ पर भी इसका प्रभाव पड़ेगी, इसलिए इसकी शिकायत हमने विद्यालय के डीआई से की है तथा नीमचा फाड़ि प्रभारी से भी इन 41 छात्रों का पता लगाने के लिए लिखित आवेदन किया गया है .ज्ञात हो कि श्री चटर्जी ने इससे पहले भी स्कूल में विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वहीं इस विषय पर विद्यालय के भार प्राप्त शिक्षक मो0 शमीम अख्तर ने बताया की सुब्रतो चटर्जी स्कूल कमिटी के अध्यक्ष हैं परंतु इनके ऊपर स्कूल को बदनाम करने का आरोप लगाकर शिक्षकों ने इनका बहिष्कार किया है, तथा वे इनके खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन प्रस्ताव लाए हैं. इससे पहले भी सुब्रतो चटर्जी स्कूल के शिक्षकों पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए हैं, उसका एक भी सबूत वह दे नहीं पाए . आज भी टेस्ट परीक्षा के समय वह छात्रों को डिस्टर्ब करने की मंशा से कई लोगों को लेकर वह स्कूल के अंदर पहुंच गए हैं जिससे छात्रों को परीक्षा देने में दिक्कत हुई ,वह स्कूल के अंदर वीडियो कैमरा करने लगे .उन्होंने अपनी शिकायत डी आई को दे दिया है,तो उसकी जांच डीआई करेंगे,स्कूल में अशांत वातावरण तैयार करना चाह रहे है,जिसका विरोध विद्यालय शिक्षक भी कर रहे है. इस घटना को लेकर हम लोग नीमचा फाड़ि में उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने गये थे,परन्तु नीमचा फाड़ि प्रभारी ने यह कहते हुए हमलोगों का शिकायत लेने से मना कर दिया कि डीआई के निर्देश पर ही शिकायत ली जाएगी.हमलोग रानीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराएंगे.
दूसरी और रानीगंज के श्री दुर्गा बालिका विद्यालय में छात्राओं के टेस्ट परीक्षा दिलाने के आरोप को जांच की गयी तो पाया कि यह सच है कि माध्यमिक की 41 परीक्षार्थी रानीगंज के श्री दुर्गा बालिका विद्यालय में टेस्ट परीक्षा दे रही है . इस संबंध में विद्यालय के भार प्राप्त प्रधान शिक्षिका संध्या उपाध्याय ने बताया की रानीगंज में हिंदी माध्यम की छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण रानीगंज के एकमात्र हिंदी बालिका विद्यालय बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर में स्थानाभाव के कारण छात्रों का प्रवेश नहीं हो पाता था जिसको देखते हुए समाज के शिक्षाविदों ने 1997 में इस श्री दुर्गा बालिका विद्यालय का गठन किया था एवं यह विद्यालय कक्षा अष्टम श्रेणी तक ही पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अनुमोदित है, एवं नवम एवं दशम श्रेणी की परीक्षा वर्ष 2001 से रानीगंज के बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर में रजिस्ट्रेशन करवाकर दिलवाया जाता रहा, परंतु उस विद्यालय में दिन प्रतिदिन छात्राओं का संख्या अधिक होने के कारण वर्ष 2016 तक ही माध्यमिक परीक्षा दिलवाया जा सका था. छात्राओं की समस्या को देखते हुए माध्यमिक परीक्षा के छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए जे के नगर हाई स्कूल प्रबन्धन से समाज के शिक्षा प्रेमीयो तथा प्रशाशन की मदद से 2017 से जे के नगर हाई स्कूल से छात्राओं का रेजिस्ट्रेशन करवाकर माध्यमिक परीक्षा दिलवाया जाता है एवं बीते 5 वर्षों से यह प्रक्रिया चल रही है, यह छत्राओं के हित में किया जा रहा है. श्री दुर्गा बालिका विद्यालय को माध्यमिक परीक्षा का अब तक अनुमोदन नहीं मिलने के कारण ही इस तरह से कदम उठाए जा रहे हैं , अगर किसी प्रकार का इसका विरोध हो रहा है तो इससे छात्राओं के शिक्षा पर असर पड़ेगी एवं उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.
दूसरी और इस संबंध में हाईस्कूल विद्यालय के डीआई सुनीति सापुई ने बताया की जेके नगर हाई स्कूल कमेटी के अध्यक्ष की शिकायत मिली है एवं उनके शिकायत के आधार पर यह जांच की जा रही है आखिर एक विद्यालय में छात्राओं का रजिस्ट्रेशन होकर दूसरे विद्यालय में किस प्रकार परीक्षा दिया जा रहा है ,वहीं कक्षा नवम एवं दशम श्रेणी श्रेणी की पढ़ाई भी किस प्रकार बिना अनुमोदन वाली स्कूल में चल रही है.










0 टिप्पणियाँ