आसनसोल ट्रैक्टर एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से ट्रैक्टर परिचालन बंद नहीं करने के लिए लगाई गुहार




आसनसोल : 2 दिन पहले चित्रा मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन ट्रैक्टर और टोटो को बैन कर रही है। जबकि दुर्घटना बालू लदे ओवरलोड डंपर के धक्के से हुई है। अब यहां प्रश्न उठता है कि ओवरलोड बालू लदे डंपर को रुकने की जगह पुलिस प्रशासन ट्रैक्टर एवं टोटो पर प्रतिबंध लगा रही है। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने बर्नपूर भारती भवन से आसनसोल जिला न्यायालय तक टोटो परिचालन बंद करने की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर आसनसोल इलाके में ट्रैक्टर परिचालन को बंद करने की नोटिस दे दी है। पुलिस के इस निर्णय से ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गई है। उनके सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। इस घोषणा से बौखलाए आसनसोल ट्रैक्टर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम से मुलाकात की और ट्रैक्टर परिचालन बंद करने की घोषणा वापस लेने की मांग की। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव अमित पाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार को यह सूचना दी गई कि ट्रैक्टर परिचालन बंद किया जाए। इसलिए हमलोग आज पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराएं। मंगलवार की रात चित्रा में जो दुर्घटना हुई। वह बड़ा गाड़ी से हुई। ट्रैक्टर का उससे कोई संपर्क नहीं है, तो ट्रैक्टर परिचालन को क्यों बंद कर दिया गया। हमलोग टैक्टर परिचालन कर ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यदि ट्रैक्टर परिचालन बंद कर दी जाएगी, तो वे लोग बेरोजगार हो जाएंगे।उनका परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। अमित पाल ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह घोषणा वे कब वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें इसे संबंध में जानकारी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात