कारखानों में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जाने से कारखाना प्रबंधन हो रहे परेशान, नौकरी मांगने वाले युवकों ने श्याम सेल कारखाना का किया 8 घंटों तक जलापूर्ति ठप्प



जामुड़िया- एक और राज्य सरकार राज्य में औद्योगिकरण के लिए लगातार "बंगाल समिट" आयोजन करने से लेकर निवेश कारियों को पश्चिम बंगाल में कारखाना लगाने के लिए आमंत्रण दे रही है ,वहीं दूसरी ओर यहां पर बसे कारखानों में आए दिन बेवजह कारखाना प्रबंधन को विभिन्न मांगों को लेकर परेशान किए जाने से कारखाना का उत्पादन बाधित हो रहा है. पिछले 10 दिन दौरान जामुड़िया की औद्योगिक नगरी ईकड़ा तथा विजयनगर स्थित दो बड़े कारखाना श्याम सेल पावर लिमिटेड एवं सुपर स्मेल्टर्स कारखाना के अनुषांगिक इकाई गिरधन मेटल प्राइवेट लिमिटेड में स्थानीय युवकों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के कारण कारखाना को काफी आर्थिक नुकसान उठानी पड़ी. वहीं दूसरी और कारखाना प्रबंधन भी लगातार विभिन्न मांगों को लेकर ग् प्रबंधन हैरान परेशान हो उठे हैं .हद तो तब हो गयी जब गुरुवार को स्थित श्याम सेल कारखाना में स्थानीय युवकों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर एक और जहां घंटों परिवहन ठप्प कर दिया गया वहीं दूसरी ओर कारखाना के भीतर जलापूर्ति करने वाले पाइप लाइन मुख्य वाल्व 8 घंटों तक बंद कर दिया गया, जिसके कारण कारखाना के भीतर काम करने वाले हजारों श्रमिकों में पानी के लिए हाहाकार मच गया . इस संबंध में श्याम सेल पावर लिमिटेड के निदेशक सुमित चक्रवर्ती का कहना है की कारखाना में स्थानीय युवकों को नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा हरदम प्रदर्शन किया जाता है , जबकि कारखाना में हमेशा से ही स्थानीय लोगो को नियुक्त किए को लेकर प्राथमिकता दी गई है, एवं कारखाना में अधिकांश श्रमिक स्थानीय युवक ही हैं ,परंतु हमेशा कारखाना में युवकों को नियुक्त के लिए दबाव दिए जाने से कारखाना प्रबंधन आखिर किस प्रकार सभी को नौकरी दे पाएगी, जबकि कारखाना में श्रमिकों को नौकरी देने की सीमा है एवं उसी के आधार पर कारखाना में लोगों को नौकरी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि बीते दिन राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने कारखाना के मालिकों तथा अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान कहा था कि कारखाना में युवकों को नियोग को लेकर एक सेंट्रल पोर्टल बनाई जाएगी एवं उस पोर्टल के आधार पर किस कारखाना में किस विभाग में कितने लोगों को नियुक्त किया जाएगा इसकी जानकारी उपलब्ध रहेगी एवं उसके आधार पर ही कारखाना में युवकों को नियुक्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के पहल होने से कारखाना प्रबंधन को सहूलियत होगी,एवं ग्रामीणों के प्रदर्शन से भी बचा।जाएगा.वहीं दूसरी ओर सुपर स्मेल्टर्स कारखाना के कमर्शियल विभाग के उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल का कहना है कि बीते दिन स्थानीय युवकों को नौकरी को मांग को लेकर कारखाने में पत्थरबाजी की गई एवं 2 द कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया गया , यहां तक की रानीगंज, आसनसोल से जामुड़िया आने वाले मुख्य मार्ग अखलपुर ब्रिज पर घंटों विरोध प्रदर्शन किया गया. कारखाना प्रबंधन हर समय स्थानीय युवकों को नियुक्त किए जाने की प्राथमिकता देती आ रही है एवं सीएसआर के तहत लगातार कार्य कर रही है, इसके बावजूद भी बात बात पर इस तरह का परेशान किया जाना कहां तक उचित है .राज्य सरकार को इस दिशा में संज्ञान लेने की आवश्यकता है एवं यही परिस्थिति रही तो मजबूरन कारखाना प्रबंधन अन्य नीति अपनाकर प्रबंधन को कारखाना यहां से स्थानांतरण करने पर भी सोचना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कारखाना होने से उस अंचल के लोगों को रोजगार मिलता है वहां का आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है , परंतु जिस तरह से बेवजह बात बात पर कारखाना के विरुद्ध प्रदर्शन कर उत्पादन प्रभावित करना कहां तक उचित है. हालांकि यह स्थिति सिर्फ इन्हीं कारखानों में नहीं है बल्कि जामुड़िया अंचल के अधिकांश कारखानों में नौकरी देने की मांग को लेकर जब तब प्रदर्शन किया जाता है, जिसके कारण कारखाना कारखाने के उत्पादन पर प्रभाव पड़ती है,इस दिशा में स्थानीय ट्रेड यूनियन तथा शाशक दल को मजबूत होने की भी आवश्यकता है,अगर ग्रामीणों का मांग जायज है तो उन्हें वह अधिकार मिलनी भी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार