लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 63 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित






रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 63 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार की सन्ध्या लायंस क्लब के सभागार में आयोजित की गयी. समारोह के दौरान क्लब के वरिष्ठ लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उप जिलापाल डॉक्टर एस के बासु, डॉ पी आर घोष, अरुण तोदी,ओमप्रकाश केडिया,सुनील गनेरीवाला प्रमुख रुप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप केडिया ने किया. इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान ने कार्यक्रम में अतिथियों का अभिनंदन वक्तव्य दिये, सचिव सज्जन टिबरेवाल ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पाल के पी चटर्जी ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब का इतिहास है कि इस क्लब ने सेवा क्षेत्रों में पूरे देश विदेश में अपना नाम रोशन कर प्रख्यात स्थान बनाया हैं, आज भी इस क्लब की ओर से किए जाने वाले समाज सेवा कार्यों को लेकर हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. उप जिलापाल वरुण गुहा राय ने कहा कि लायंस क्लब सदैव ही सेवा क्षेत्र में ऐसे कार्य करती है, लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा संचालित डीएवी स्कूल जिसमें 3000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर लायंस क्लब द्वारा संचालित नेत्र अस्पताल जिसमें प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की जाती है, यह क्लब अन्य लायंस क्लबों को प्रेरणा देती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर