ओवरटेक करते समय मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री घायल




आसनसोल : ओवरटेक के चक्कर में मिनी बस अनियंत्रित होने के कारण नाले में जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल हैं। यह दुर्घटना आसनसोल दक्षिण थाना के आराडंगाल पुल के समीप फुटबॉल मैदान के पास हुई। यह बस मंगलवार की अपराहन 1 बजे के लगभग आसनसोल से जमुड़िया जा रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे लोग जमुड़िया जाने के लिए बस में सवार हुए। जैसे ही बस आराडंगाल पुल के सलंगन इलाके में पहुंची की दो मिनी बसों में आपस में ओवरटेक को होने लगा। इस दौरान हम लोग की बस की चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण खो गया। जिसके कारण बस का अगला चक्का नाले में चला गया। जिससे बस में सवार कई लोग घायल हो गए। किसी के सर में चोट आई। किसी के हाथ में चोट आई। बाद में इसकी सूचना आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को दी गई। पुलिस बस को थाने ले आई। वही जो लोग घायल हुए थे। वे लोग उपचार के लिए चिकित्सक के पास गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात