रानीगंज- रानीगंज के सीआर रोड स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन मंदिर में की गई .इस अवसर पर 500 सरसों तेल के दीपक भक्तो द्वारा जला कर आएम्भ हुआ. इस देव दीपावली समारोह का उद्घाटन रांची के समाजसेवी एवं बिल्डर पवन बजाज ने किया, जबकि इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, सचिव प्रदीप सरायां, कोषाध्यक्ष ललीत झुनझुनवाला सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे .ज्ञात हो कि श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण में बीते चार वर्षों की तरह इस वर्ष भी देव दीपावली के मौके पर शाम होते ही भक्तों का समागम यहां हुआ. पूजा अर्चना के पश्चात देव दीपावली का शुभ आरंभ किया गया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार बाजोरिया ने कहा कि इस वर्ष नियम के तहत 1 दिन पहले देव दीपावली मना रहे हैं क्योंकि आगामी कल चंद्र ग्रहण है .हिंदू शास्त्रों में ग्रहण के दिन कोई भी शुभ काम हम नहीं कर पाते हैं. मंदिर के पुजारी पंडित विजय पांडे ने बताया कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये. इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था. तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीवाली मनायी जाने लगी.देव दिवाली का परंपरा देश में बनारस से शुरू हुआ. गंगा किनारे दीपमाला से घाट को सजाया जाता है. वही अब यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ अयोध्या में भी मनाने जाने लगी है.आज के दिन भगवान के मंदिरों में दीपक जलाने वाले को ईश्वर प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें सफलता देते हैं. सचिव प्रदीप सरायां ने बताया कि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पिछले चार वर्षों से रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर में देव दीपावली का त्यौहार उत्सव के रूप में मनाया जाता है सवा लाख दीप जलाने की परंपरा यहां है.





0 टिप्पणियाँ