आलू के दाम हो रहे दाम कीमत ,4 से 6 रुपया किलो आलू की कीमत घटी







 रानीगंज-एक तो सभी वस्तुओं के दामो की लगातार वृद्धि ने लोगो के जेबें ढीली कर रखी है,उसपर सब्जियों के राजा आलू के दाम भी महीनों से घटने के बजाय बढ़ रहे थे,पर अब आलू की कीमत धीरे-धीरे कम हो रही है. खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू जमा करने से कृत्रिम कमी के चलते करीब छह महीने से आलू के दाम जस के तस बने हुए थे. रानीगंज बाजार क्षेत्र में आलू 25 रुपये से 28 रुपये के भाव पर बिक रहे थे.जो अब 20 से 22 रुपया किलो बिकने आरम्भ हो गए हैं. .लेकिन अब पूजा पर्व खत्म होने के बाद आलू के भाव में 100 रुपये प्रति बोरी की कमी आई है . अब रानीगंज के थोक बाजार में बर्दवान आलू के 50 किलो की एक बोरी एक हजार रुपए में बिक रहा है, जबकि बांकुडा आलू 900 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बिक रहा है. पुखराज आलू साढ़े 700 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बिक रहा है. हालांकि चंद्रमुखी आलू की कीमत अधिक है . ऑर्डर करने पर ही चंद्रमुखी आलू लाया जा रहा है, जिसकी कीमत 1600 रुपए प्रति बोरी है. .आलू के थोक व्यापारीयो का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में जमा आलू की मात्रा फरवरी तक चलेगी और इस बीच आलू की कीमतों में धीरे-धीरे कमी आएगी, क्योंकि तब तक नए आलू बाजार में आ जाएंगे. .हालांकि पूजा के बाद अगर पंजाब तथा अन्य राज्यों से आलू बंगाल में आते हैं, तो व्यापारियों को उम्मीद है कि आलू की कीमत पर काफी असर पड़ेगा. .हालांकि आलू की कीमत में बदलाव की उम्मीद भले ही है, लेकिन आलू और प्याज के विक्रेताओं को आशंका है कि दक्षिण भारत में इस बार प्याज खराब होने से प्याज के दाम काफी बढ़ सकते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार