वहीं झांझरा एरिया से 5,0 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जायेगा।।
अंडाल ---: केंद्रीय कोयला ,खान व संसदीय कार्य मंत्री इसीएल के सोनपुर बजारी एरिया पहुंचे,वहां से सोनपुर बजारी महालक्ष्मी पैंच के भियू पोंइट पहुंचें जहां उनका स्वागत महाप्रबंधक आनंद मोहन और महाप्रबंधक राजमहल एरिया आरसी महापात्रा ने किया इसके अलावे आदिवासी नृत्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मंत्री ने आदिवासियों का नगडा भी बजाये, भियू पोंइट पर महालक्ष्मी के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट से संबंधित प्लान दिखाये अधिकारियों से बैठक किऐ, बैठक के बाद सीएचपी पहुंचे वहां से सायलो प्रोजेक्ट को देखा और यूनियन जेसीसी सदस्यों से मिले, कुछ देर बाद झांझरा एरिया के लिए रवाना हो गये झांझरा पहुंचने के बाद उनका सम्मानित महाप्रबंधक एके शर्मा ने किया, तत्पश्चात खदानों का निरीक्षण करने और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए एमआईसी खदान के अंदर उतरे उनके साथ सीआईएल के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, इसीएल के सीएमडी अंबिका प्रसाद पांडा, डीटी जेपी गुप्ता, डीपी आहूती स्वांई,डीएफ एमडी अंजर आलम, पीएसटू सीएमडी डिके नायक, झांझरा एरिया के महाप्रबंधक एके शर्मा, राजमहल एरिया के महाप्रबंधक आरसी महापात्रा तथा अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे,खदान से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत किया
उन्होने कहा झांझरा को 5 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।देश में 2040 तक 900 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है। इस दौरे का मक्सद है देश की कोयला खदानों की भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है।

0 टिप्पणियाँ