2 श्रमिक की मौत दो और श्रमिक आईसीयू में
दुर्गापुर:- दुर्गापुर स्टील प्लांट में रविवार की सुबह को एक बड़े हाद हुई थी उस हादसे में घटनास्थल पर ही एक श्रमिक की मौत हुई थी उसी घटना में आज यानी शुक्रवार की भोर में गोपी राम उर्फ भोला की मौत हो गई घटना को लेकर श्रमिक सहित परिवार के लोगों में दुख की छाया बनी हुई है । इसके अलावा भी अभी दो श्रमिक अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। घटना के बाद से ही तृणमूल ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता अस्पताल में पडे हुए हैं। ताकि श्रमिकों की बेहतर चिकित्सा दी जा सके । दूसरे श्रमिक की मौत के बाद तृणमूल ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष शेख साहब उद्दीन अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह में पहुंचे और गोपाल राम के परिवार के लोगों को सहानुभूति जताई है और कहा है कि हम लोगों की तरफ से जो भी बनेगा वह हम लोग कर रहे हैं ।मैनेजमेंट के साथ बैठकर मुआवजे तथा नौकरी की बात हम लोग कर रहे हैं ।इसके अलावा जो भी कार्यक्रम परिवार के लोगों से मिलकर श्मशान घाट का जो भी खर्चा से लेकर जो भी कार्य है हम लोग कर रहे हैं। ताकि परिवार के लोगों को किसी भी तरह से असुविधा ना हो इसके साथ मैनेजमेंट के भी लोग मौजूद थे ।अस्पताल से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया जाएगा । मृत गोपी राम के पिता जगदीश राम ने रोते हुए बताया कि यह हमारा छोटा लड़का था और परिवार का भरण पोषण इसी के कंधे पर था । इसके तीन लड़कियां और एक छोटा लड़का है। और जगदीश राम ने कहा कि बड़ी लड़की का नाम मनसा कुमारी है वह 16 साल की है माध्यमिक में पढ़ रही है उसके बाद की लड़की अनु कुमारी है वह 14 साल की है वह भी उस स्कूल में पढ़ रही है इसके साथ छोटी लड़की मनीषा कुमारी जो 10 साल की है वह भी उस स्कूल में पढ़ाई कर रही है इसके साथ कहा कि छोटा लड़का 3 साल का है और जगदीश राम ने कहा कि हम दुर्गापुर स्टील प्लांट में ठेका मजदूर में काम करते थे हम भी रिटायर हो गए हैं उसके बाद से ही लड़का के कंधों पर परिवार का पूरा दायित्व था वह भी चला गया अब किस तरह से परिवार का भरण पोषण होगा हम लोग काफी चिंतित में हैं मगर कहा कि घटना के बाद से ही तृणमूल ट्रेड यूनियन के नेता प्रभात चटर्जी से लेकर शेख सहाबुद्दीन, आता हार, अजीमुद्दीनसेक राजु सभी लोग हमारी सहायता कर रहे हैं। इस घटना को लेकर शेख शहाबुद्दीन ने विपक्ष ट्रेड यूनियन पर आरोप लगाया कि उस दिन की मौत के बाद से ट्रेड यूनियन के नेताओं ने बड़े-बड़े भाषण दिए थे मगर परिवार के लोगों के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। मगर भाषण देने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं हम लोग घटना के बाद से ही उनके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में भी हम लोग उनके साथ रहेंगे परिवार को जो भी और सुविधा होगी हम लोग देख रहे हैं और देखेंगे। इस घटना में अभी तक दुर्गापुर स्टील प्लांट के दो व्यक्ति को सस्पेंड किया गया है। घटना की जांच पड़ताल चल रही है।









0 टिप्पणियाँ