आसनसोल मंडल में 139 नई भर्ती वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति

राष्ट्र भर में 10 लाख के बराबर रोजगार सृजन की दिशा में एक कदम




आसनसोल : माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज (22.11.2022) सुबह 11 बजे रोज़गार मेला - 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, रेलवे भर्ती बोर्डों सहित विभिन्न भर्ती एजेंसियों के माध्यम से चयनित 71000 नई भर्ती वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पदाधिकारियों को भी संबोधित किया।

तदनुसार, 139 सीधे भर्ती किए गए उम्मीदवारों (सहायक लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर (टीआरडी), तकनीशियन ग्रेड- III और पॉइंट मैन) जो पीएम रोजगार योजना के दायरे में आते हैं और आसनसोल मंडल में पोस्टिंग के लिए आदेश दिए गए हैं, उन्हें मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल स्थित नए सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया।

माननीय प्रधान मंत्री के आभासी कार्यक्रम के पूरा होने के बाद, आसनसोल मंडल के श्री एम. के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 ने सभी नए भर्ती हुए लोगों को उनके सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर आसनसोल मंडल के मंडल शाखा अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात