सहगल को जमानत देने के समय सशरीर उपस्थित रहने की मांग, सीबीआई के वकील ने किया विरोध, अगली सुनवाई 11नवंम्बर को



आसनसोल : सीबीआई ने अनुव्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। वह पिछले 3 महीने से अधिक समय से आसनसोल जेल में बंद थे। लेकिन पिछले 15 दिन आगे ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले गयी। फिलहाल ईडी हिरासत में दिल्ली में है। लेकिन मवेशी तस्करी मामले में जमानत के लिए सहगल हुसैन के अधिवक्ता अनिर्बन ठाकुरता गुहा ने शनिवार को सीबीआई के जज राजेश चक्रवर्ती को सहगल हुसैन के तरफ से वीडियो कॉल कर जमानत के समय सशरीर अदालत में उपस्थित रहने की आदेश देने की मांग की।सहगल के अधिवक्ता का तर्क था कि सीबीआई सहगल हुसैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। दूसरी ओर ईडी ने नए सिरे से जेल हिरासत में रखने और उससे पुछताछ करने की कोई नई आवेदन दाखिल नहीं की है। इसलिए सीबीआई के मामले को वहीं रखकर आगे बढ़ाना का कोई मतलब नहीं है। इसलिए सीबीआई को जमानत के समय सहगल हुसैन को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दे। हालांकि सीबीआई के वकील राकेश कुमार ने इसका विरोध किया और कहा की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सहगल के हाजिर होने की कोई जरूरत नहीं है फिलहाल इस मामले की 11 नवंबर को होगी। सहगल हुसैन उस दिन संभवत उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली