कुनुस्टोरिया एरिया सीटू का 10वां सम्मेलन




 रांनीगंज- ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया के वामपंथी श्रमिक संगठन की तरफ से सीएमएसआई सीटु का 10वां सम्मेलन सोमवार को कुनुस्टोरिया एरिया के टैगोर मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन मंच का नाम दिवंगत कॉमरेड बिप्रदास मुखर्जी कॉमरेड गौरांग प्रसन्ना घोष नगर और कॉमरेड किशोर घटक के नाम पर रखा गया था. इस 10वें सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों ने श्रमिको की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला.सम्मेलन में 120 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया, .और इसके साथ ही विभिन्न कोलियरियों के वामपंथी मजदूर संगठनों के नेता भी मौजूद रहे .इस अवसर पर सीएमएसआई सीटू के महासचिव विवेक चौधरी, कॉरपोरेट जेसीसी सदस्य गौरांग चटर्जी, कोल वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष जीके श्रीवास्तव, मजदूर नेता मनोज दत्ता, कलीमुद्दीन अंसारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी बातें रखीं .बैठक की अध्यक्षता सुमन चक्रवर्ती ने की.मैनाक मंडल ने प्रारूप प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सम्मेलन के प्रारंभ में अग्निवीणा गणनाट्य संघ के सदस्यों ने संगीत की प्रस्तुति किया. सम्मेलन के अंत में 17 लोगों की एक कमिटि का गठन किया गया जिसमें सुमन चक्रवर्ती ने अध्यक्ष का पद और मैनाक मंडल को सचिव चुने गये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?