आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया विजया दिपावली मिलन सम्मेलन का आयोजन, 100 नये सदस्यों को दिया गया सदस्यता प्रमाण पत्र




आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शुक्रवार की देर शाम विजया एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बातौर अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, अड्डा के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता उपस्थित थे। वही चेंबर के अध्यक्ष ओम बागड़िया,सचिव शंभूनाथ झा, कोषाध्यक्ष आलोक धर, सलाहकार नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सीसी जी ग्रुप के चंदन चटर्जी, अरिंदम चटर्जी एवं सैकड़ों सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे से मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर 100 नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में जो पैनल हारा था। वह पैनल निकलकर अपना एक अलग चेंबर की स्थापना कर लिया है।उन सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से चेंबर से निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से हमेशा नगर निगम को सहयोग मिलता रहा है। समय-समय पर टैक्स को लेकर मशविरा भी दिया गया है। वही चेंबर के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि अगले साल यानी 6 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक आसनसोल के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर लगाया जाएगा। जिसमें देश विदेश के नामी-गिरामी कंपनियां भाग लेगी। उन्होंने इस ट्रेड फेयर को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स और नगर निगम के सहयोग से ही इस क्षेत्र का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि एक पार्षद ने कहा है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यालय का भवन का टैक्स नगर निगम को नहीं दिया जाता है। यह गलत है। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय का भवन का टैक्स अप टू डेट है। जो पार्षद गलत बयानी कर रहे हैं। उटपटांग कुछ भी बोल रहे हैं। वह संभल जाए नहीं तो उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 41 नंबर वार्ड के बड़बोले पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने अपने बयान में कहा था की आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय का टैक्स बकाया है। कई लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं। उसी के जवाब में चेंबर के सचिव शंभू नाथ झा ने उनका नाम लिए बिना यह चेतावनी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता