मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में मंगलम योगपीठ ने 1000 जरूरतमंदों के किया खाद्य सामाग्री वितरित




आसनसोल : मंगलम योग पीठ संस्था की पहल पर आसनसोल के रवींद्र भवन में रविवार को 1000 जरूरतमंद लोगों के बीच आलू और खाद्य सामग्री वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के अध्यक्ष अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल नगर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में संस्था के पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था 8 बिंदु पर समाज में सेवा मूलक कार्य कर रही है। जिसमें एक जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन पहुंचाना भी है। इसी के तहत आज 10 वार्डो के 1000 परिवार को चयनित किया गया है। उन्हें 5 किलो आलू 5 किलो चना और 5 किलो मटर दिया जा रहा है। वही राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने संबोधित करते हुए कहा कि आसनसोल एक ऐसा शहर है। जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। यहां सभी धर्म, जात, भाषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। एक दूसरे के त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यहां गरीब से गरीब और अमीर से अमीर लोग निवास करते हैं। मैं मंगलम योगपीठ संस्था को धन्यवाद देता हूं कि इस संस्था के द्वारा आज जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण की जा रही है। इस सामग्री से 2 या 4 दिन जरूरतमंद परिवारों का काम चलेगा। लेकिन जो लोग समर्थ्य हैं वे लोग यदि हर वार्ड के 5 जरूरतमंद परिवार को 365 दिनों के लिए गोद ले लें और उनकी भोजन की व्यवस्था करें, तो उनका ज्यादा कल्याण होगा। हांलाकि अभी भुखमरी के कारण किसी की मृत्यु नहीं हो रही है। क्योंकि राज्य सरकार ने यहां मुफ्त में राशन वितरण कर रही है। वही राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के नागरिकों के लिए 74 परियोजना लागू की है। जो जन्म से लेकर मृत्यु तक लोगों के कल्याणकारी हित के लिए है। लक्ष्मी भंडार योजना चलाई गई है। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को ₹1000 एवं सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जातियों के महिलाओं को ₹500 दी जा रही है। इसके अलावा हर वार्ड में कुछ ऐसा परिवार है। जो आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है।ऐसे परिवारों को गोद लेने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार