जामुड़िया- काली पूजा तथा आस्था के महापर्व छठ को लेकर जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी की तरफ से बुधवार शाम को अंचल के सभी काली पूजा तथा छठ पूजा कमेटियों को लेकर फाड़ी प्रांगण में एक शांति बैठक की गई.इस दौरान त्योहारों के मौसम में किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग त्योहारों को मनाना है इस पर चर्चा की गई. मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंत बनर्जी, सीआई सुशांतो चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन, पार्षद उषा पासवान , मौहम्मद आरीफ अली, बैसाखी बाऊरी, भोला हेला, नारायण साव ,मुन्ना खान ,भोला पासवान, प्रमोद पाठक के अलावा दुर्गापूजा एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे.बैठक के दौरान सभी लोगों ने अपनी अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के सामने रखा. विभिन्न अखाड़ा, काली पूजा, छठ पूजा के प्रतिनिधियों ने कहा जिस तरह से निंघा जामुड़िया क्षेत्र में सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं, उसी तरह आने वाले सभी त्यौहार मनाए जाएंगे वही पुलिस से कुछ इलाकों में लाइटिंग एवं साफ सफाई की व्यवस्था का आग्रह किया गया. मौके पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि हम लोगों ने जामुड़िया बोरो क्षेत्र के अपने सभी पार्षदों को कहा है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आने वाले त्यौहार में आम जनता को जो भी सरकारी सहूलियत दी जानी जरूरी है, वो जरूर दी जाए एवं इसके बाद अगर कहीं कुछ बाकी रह जाता है तो वह प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. एसीपी (दो) श्रीमंत बनर्जी ने कहा कि बहुत ही अच्छी बात है कि शांतिपूर्ण तरीके से यहां के लोगों ने प्रशाशन।की बात सुनी है.आशा करते हैं आप सभी इसी तरह से शांतिपूर्वक आने वाले त्यौहार में सरकारी नियमों का पालन करेंगे. इस दौरान दुर्गा पूजा एवं मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बेहतर प्रर्दशन करने पर पुरस्कृत भी किया गया. मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के तहत पहला स्थान श्रीपूर नजीर पाड़ा, दुसरा स्थान निंघा इमाम बाड़ा कमेटी, तथा तीसरा स्थान आजाद नगर 1नम्बर 2 नम्बर कमेटी को पुरस्कृत किया गया, वहीं दुर्गापूजा कमेटी के तहत पहला पुरुस्कार सातग्राम चंडी स्पोर्टिंग क्लब को दुसरा पुरुस्कार श्रीपुर निश्चिता दुर्गापूजा कमेटी एवं तीसरा पुरस्कार सेंट्रल सातग्राम महीला दुर्गापूजा कमेटी व राणा दुर्गापूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया.









0 टिप्पणियाँ