आसनसोल : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पश्चिम बर्दवान जिला शाखा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस संगठन के पूर्व कर्नल आरके श्रीवास्तव ने बुधवार को आसनसोल के गोधुली मोड़ स्थित पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की। उन्होंने कहा कि बर्दवान जिला दो भाग में विभक्त होने के बाद यहां पूर्व सैनिकों के रोजमर्रा के कार्य देखने के लिए कोई संगठन नहीं है। इसलिए यहां के पूर्व सैनिकों के परिवार के सेवा और सम्मान के लिए पश्चिम बर्दवान जिला में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की गठन की जा रही है। हम लोग का मुख्य उद्देश्य है नेशन फर्स्ट कैरक्टर मस्ट। देश की सेवा हम लोगों के लिए सर्वोपरि है। हमलोग का कार्य ही सेवा, साहस और सम्मान है। देश की सेवा करना, हमारे जो भूतपूर्व सैनिक है। जो इस संगठन का सदस्य होंगे। वे इस क्षेत्र में कोई भी आपदा विपदा आने पर अपने अनुभव का लाभ देंगे। चाहे खदान से निकालने की मामला हो या आग लगने की मामला हो। उसमें हमारे सदस्य सहायता करेंगे। सम्मान जो भूतपूर्व सैनिक इस देश की सेवा में अपने प्राण की आहुति दे दी। उनके विधवा और बच्चों के लिए हमारी संगठन कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक संगठन है। किसी भी राजनीतिक दल से हमलोग का कोई लेना देना नहीं है। जो देश के लिए समाज के लिए कार्य करेंगे। उनके साथ ही हमलोग चल सकते हैं। वही पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का संगठन हमारे जिला में कार्य करेगा, तो इससे हमारे जिला के नवजवान जो सेना में जाना चाहते हैं।वे युवक युवतियां उनके अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए हम लोगों ने कहा है कि भूतपूर्व सैनिकों के संगठन को गठन कराने में वे लोग सहयोग करेंगे। बदले में पश्चिम बर्दवान जिला के जो युवक युवतियां देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होना चाहती हैं। उन्हें ये लोग निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए 25 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। पहले एक सौ का बैच होगा। उसके बाद उन्हें 5-6 दिनों के लिए इन अनुभव प्राप्त पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ