रानीगंज-रानीगंज के सोष्टि गोरिया के जायका रेस्टुरेंट में रानीगंज की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जागरण की तरफ से रानीगंज जागरण दुर्गा पूजा अवॉर्ड्स 2022 " का आयोजन किया गया . इस मौके पर रानीगंज विधानसभा के विधायक एवं अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इनके अलावा डॉक्टर शुभेंदु माजी, डॉ अरुपानंद पाल, रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्ततोष मंडल , रानीगंज के जाने-माने व्यवसायी एवं सामाजिक शख्सियत सुशील गनेड़ीवाला, रानीगंज बोरो के अभियंता कौशिक सेनगुप्ता , रानीगंज टीडीबी कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष दे, रानीगंज के सबसे बड़े मंदिर श्री सीताराम मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, विशिष्ट व्यवसायी गौरीशंकर बाजोरिया , रानीगंज के प्रबुद्ध नागरिक विमल देव गुप्ता ,विशिष्ट व्यवसाई रमेश मारोदिया तथा सैकड़ों की संख्या में पूजा कमेटी के आयोजक, सदस्य गण एवं रानीगंज के विभिन्न तबके के लोग भी थे . कार्यक्रम में रानीगंज के वार्ड पार्षद राजू सिंह , ज्योति सिंह, शक्तिपदो रूईदास, मोहम्मद शहजादा एवं अख्तरी खातून ने भी शिरकत की . कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए तापस बनर्जी ने बताया की रानीगंज एक ऐसा शहर है जहां सभी मिलकर बहुत उत्साह से दुर्गा पुजा मनाते हैं. उन्होंने कहा कि जागरण संस्था ने पिछले कुछ वर्षों में समाज की काफी सेवा की है और इसके लिए संस्था के सदस्यों को बधाई दी . इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जागरण के सलाहकार संदीप भालोटिया ने बताया की दुर्गा पूजा अवॉर्ड्स का आयोजन पिछले साल से शुरू किया गया था और इन 2 सालों में लोगों के प्रति इस अवॉर्ड्स का उत्साह देखते ही बनता है . इसलिए इस वर्ष प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ आयोजन के अलावा विभिन्न वर्गों में 14 दुर्गा पूजा आयोजनों को पुरस्कृत किया गया है ,जिसे निर्णायक मंडली ने कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजर कर चुना है . वहीं निर्णायक मंडली के प्रमुख डॉ शुभेंदु माझी ने बताया की मंडली के अन्य सदस्य डॉ अरूपानंद पाल, मानसी राय, सुशील गनेड़ीवाला , रमेश मारोदिया , रानीगंज ट्रैफिक इंचार्ज चिततोष मंडल, संजय डालमिया एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री श्याम जालान थे . प्रतिमा के साथ साथ पूजा आयोजन के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों में पूजा आयोजनो का चुनाव किया गया और उन को पुरस्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ प्रथम दुर्गापूजा आयोजन में दिव्य ज्योति आमरासोता रामबागान क्लब , द्वितीय स्थान पर रेलवे सार्वजनिन दुर्गा पूजा एवं तृतीय स्थान पर सियारसोल राजबाड़ी सार्वजनिन दुर्गापूजा समिति को पुरस्कृत किया गया.दुसरी तरफ जागरण संस्था के सलाहकार उज्जवल मंडल और संयुक्त सचिव विनोद गुप्ता ने बताया की जागरण संस्था ने पिछले कुछ समय में कोरोना काल में रानीगंज के लोगों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किया है एवं आने वाले समय में कई सामाजिक कार्यक्रमों को करने जा रही है ,जिसमें रक्तदान शिविर , जाड़े में शीत वस्त्रों का वितरण एवं विभिन्न सरकारी प्रकल्पो के जागरूकता प्रोग्राम के लिए शिविर लगाना भी शामिल है . "रानीगंज जागरण दुर्गा पूजा अवॉर्ड्स 2022 " के मुख्य कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह एवं उनके सहयोगी की भूमिका में प्रिया साव रंजीत दे एवं विद्युत पांडे ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संयोजन संदीप भालोटिया ने किया .


0 टिप्पणियाँ