दुर्गापुर विधाननगर इलाके की घटना
दुर्गापुर: दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने सिटी सेंटर निवासी देवज़ित धर नामक युवक के गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में उसके ही दोस्त सायन विश्वास को गिरफ्तार किया है . रविवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान उसे 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी सायन विश्वास विधाननगर इलाके का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज की गई है. उल्लेखनीय है कि देवजीत धर( 21)बीते चार अक्टूबर नवमी की संध्या पूजा घूमने के उद्देश्य से घर से निकला था. जिसका अचेत अवस्था में उसके दोस्त दशमी के दिन घर के समीप छोड़ कर फरार हो गए थे. परिजनों द्वारा देवजित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आठ दिन इलाज के पश्चात बीते बुधवार की रात उसकी मौत मौत हुई थी. मृतक के परिजनो ने दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मृतक के दोस्त सायन विश्वास (22 )को पूछताछ के लिए हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी. उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर के मैक्समूलर पथ निवासी अमित कुमार धर का पुत्र देबजीत धर दुर्गापुर के निजी कॉलेज का छात्र था. दुर्गापूजा के नवमी की रात वह अपने दोस्तो के साथ पूजा घूमने हेतु घर से निकला था. रात्रि करीब 11 बजे परिजनों से उसकी बात हुई थी. उसके बाद देवजीत का फोन नही लगा. दशमी की सुबह परिजनों द्वारा फोन करने पर दोस्त सायन ने फोन रिसीव करते हुए बोला की देवजीत अभी सो रहा है, चिंता की बात नहीं है. देवजीत की मां ने बताया की दसवीं की दोपहर घर के समीप देवजीत को बोरा में बंधा गिरा देख सभी के होश उड़ गए. देव जीत अर्धनग्न अवस्था में पूरी तरह बेहोश था, उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. इलाज के लिए पहले उसे सिटी सेंटर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 दिन के इलाज के पश्चात उसे होश नहीं आई ,अंततः उसे बिधाननगर के ईएसआई अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत नाजुक देख उसे शोभापुर स्थित आइक्यू सिटी अस्पताल रेफर किया गया. जहां बुधवार रात उसने दम तोड़ दी. घटने के पीछे लड़की संग किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग संभावना जताई जा रहा है. मृतक के परिजनों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान देवजीत के मोबाइल के व्हाट्सएप पर शायन ने गंदी गन्दी गालियां लिख कर भेजी थी. मोबाइल को पुलिस को सौप दिया गया है. आशंका है कि लड़की के कारण ही उसके दोस्तों ने अत्यधिक नशा कराकर उसकी हत्या की है. इस बारे में एसीपी दुर्गापुर से तथा गत पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो दोस्तो के बीच अत्यधिक नशा के सेवन के कारण ही युवक की मौत हुई है .फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

0 टिप्पणियाँ