हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से रंग मिस्त्री जख्मी

दुर्गापुर के गैरेज मोड़ इलाके की घटना







दुर्गापुर: दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत गैरेज मोड़ संलग्न इलाके में शनिवार की सुबह ठेका कंपनी के कार्यालय का पेंट करने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से नवाज शरीफ दफादार (32) नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया .अचेत अवस्था मे इलाज के लिए उसे विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटने को लेकर इलाके में लोगों में मायूसी छाई हुई है. जख्मी युवक नवाज शरीफ दफादार पीसीबीएल प्लांट संलग्न खुदीराम कॉलोनी का रहने वाला है. शनिवार की सुबह वह गैरेज मोड़ संलग्न ललीन सिंह नामक बिजली ठेकेदार के कार्यालय का रंग करने हेतु गया था. इसी दौरान कार्यालय के छत पर चढ़ कर रंग करने का प्रयास किया उसी दौरान छत के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज बिजली के तार के स्पर्श में आ गया.जिससे वह मूर्छित के होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया.स्थानीय लोगों का आरोप है की ठेकेदार का कार्यालय हाई वोल्टेज बिजली के तार के नीचे स्थित है. जो नियमो के खिलाफ है.

 मिस्त्री को छत पर चढ़ कर बोला गया था जिस कारण ऐसी घटना घटी है. ठेकेदार की लापरवाही के कारण ही ऐसी घटना घटी है. मिस्त्री की मां बदरूनिसा बेगम ने बताया की बेटे का एक बच्ची है एवम उसके पत्नी गर्भवती है. ठेकेदार ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात