मैथन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो में गोवंश ले जाते पकड़ा, चालक एवं खलासी गिरफ्तार





मैथन: गुप्त सूचना के अधार पर मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस के नेतृत्व में शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो में 4 गोवंश को बंगाल ले जाते पकड़ा। स्कार्पियो में गौवंश की तस्करी का यह पहला घटना है। इससे पहले विभिन्न गाड़ियों में गौ तस्कर बंगाल लेकर जाते रहे है। मैथन पुलिस जब स्कार्पियो को जब्त करने के दौरान मौके से एक गाय मरा हुआ मिला है। वही अन्य 3 जीवित है। सभी के पैर रस्सी से बांधे हुए थे। वही पुलिस स्कार्पियो चालक गैसुल अंसारी एवं अन्य मो. अरमान आलम को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस संबंध में ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से गोरु लेकर बंगाल ले जाया जा रहा है। उसी सूचना पर टोल प्लाजा समीप जांच अभियान चलाया गया। उसी दौरान स्कार्पियो में 4 गाय लदा हुआ मिला। जिसमें से एक बैल जिसकी मौत हो चुकी थी तथा 3 दुधारू गाय है। पशु चिकित्सक को सूचना दे दी गई है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए चालक एवं खलासी बिहार गया के है। स्कार्पियो रांची का बताया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात