आसनसोल सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल




आसनसोल : वाहन चलाते समय जल्दी बाजी कभी-कभी काफी महंगी पड़ती है। उसकी कीमत अपनी जीवन गंवा कर चुकानी पड़ती है। क्योंकि तेज रफ्तार के कारण वाहन हादसे का शिकार हो जाता है।ऐसा ही एक दुर्घटना रविवार को आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के उषा ग्राम स्थित जीटी रोड पर घटी।जहां तेज रफ्तार से जा रही एक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलटी मार दिया। जिसमें सवार 3 लोग में से एक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहिशिला निवासी 28 वर्षीय भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई। वही तापस मंडल और नवाब अली घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मोहिशिला से कोलकाता जाने के लिए भानु प्रताप सिंह तापस मंडल और नवाब अली सफारी गाड़ी से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई।जिसके कारण ऊषाग्राम जीटी रोड पर वह डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई।जिसके कारण उसमें सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।पुलिस को सुचना दी गई। आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल भेजी। जहां चिकित्सक ने भानु प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया और तापस मंडल और नवाब अली को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि मृतक भानु प्रताप सिंह मोहिशीला निवासी थे। वह कोलकाता के एक बड़े कपड़े दुकान में काम करते थे। उनका एक घर कोलकाता के मटियाब्रुज में भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात