जामताड़ा में घर के अन्दर चल रहा था आग्नेयास्त्र कारखाना, एसटीएफ टीम ने किया भंडाफोड़




जामताड़ा(राहुल तिवारी की रिपोर्ट)-झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के सहदा गांव में एक घर के अंदर आग्नेयास्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। बताया जा रहा है कि कलकत्ता एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम पुलिस के सहियोग से कारखाने का भंडाफोड़ किया, पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी में घर मे मौजूद कारखाने से आग्नेयास्त्र बनाने के लिये विभिन्न उपयोग होने वालों सामानों के साथ जैसे लोहे की बट, लोहे के पाईप भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अवैध कारखाना लम्बे समय से घर में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर शाहजन नाम के व्यक्ति की बताई जा रही थी जो जामताड़ा न्यायालय में मोहरी के कार्य करते थे। वही मिहिजाम थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे मामले में 9 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिहिजाम पुलिस ने दो एंव एसटीएफ टीम ने दो अन्य को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड राजू नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारखाने में तैयार हथियारों की तस्करी कर चित्तरंजन एंव धनबाद रेलवे स्टेशन के माध्यम से ट्रेन द्वरा विभिन्न स्थानों पर तस्करी कर के ले जाया जाता था। पूरे मामले में पुलिस बारीकी से जाँच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार