भारतीय जनता मजदूर मंच द्वारा संवाद दाता सम्मेलन आयोजित




जामुड़िया - भारतीय जनता मजदूर मंच (बीजेएमएम) की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन बोगडा स्तिथ भाजपा कार्यालय में की गयी .इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंचल के भाजपा नेता प्रमोद पाठक ने बताया कि पश्चिम बर्दवान के भारतीय जनता मजदूर मंच के नया जिला अध्यक्ष सुशील जोशी को बनाया गया है, दो दिन पहले राज्य सभापति पशुपति नाथ मंडल ने बताया कि सुशील जोशी को भारतीय जनता मजदूर मंच के जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.श्री पाठक ने बताया की भारत जनता मजदूर मंच का एक अलग ही इतिहास है. पहले भारतीय मजदूर मोर्चा था . इसका नाम भारतीय जनता मजदूर मंच के रूप में जाना जाता है. ऑल इंडिया के सभापति है महेश शर्मा . वही सुशील जोशी ने कहा हमें सभी मजदूरों को लेकर चलना है मजदूरों की लड़ाई हमें मिलकर लड़नी होगी पश्चिम बर्दवान में जितने भी उद्योग हैं. उन में जितने भी मजदूर काम कर रहे हैं, उनको एक दिन काम करने से कितना पैसा मिलता है. यह जानना जरूरी है ,जबकि कई मजदूरों को पता नहीं है कि उनकी दिहाड़ी कितनी है, जामुडिया में जितने भी कारखाने हैं. उन कारखानों में सबसे पहले स्थानीय युवकों को कार्य प्रदान करने में प्राथमिकता देनी होगी. उनको पहले लेना कारखानों में जो मजदूर काम करते हैं उनका क्या मुद्दा है उनको क्या दिक्कत है उन मजदूरों की आवाज सुनकर हम उनकी पहल करेंगे .उनकी यह आवाज हम दिल्ली तक पहुंचाएंगे . पश्चिम बर्दवान जिला में हर पार्टी का अपना अपना संगठन है उसी तरह आज हमारा भी संगठन तैयार हो गया है, जिसका नाम है भारतीय जनता मजदूर मंच. इस के द्वारा हम काम करेंगे, मजदूरों के हक के लिए लड़ेंगे. मजदूरों का उनका न्याय दिलाएगे , उसकी समस्या को समाधान करेंगे . मौके पर सुशील कुमार जोशी, सभापति सिंह प्रमोद पाठक, विष्णु पाठक, प्रशांत धीवर आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार