डाकघर के स्थानांतरण का विरोध ग्रामीणों ने किया




रामीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के नुपुर गांव के ग्रामीणों ने डाकघर को स्थानांतरित करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है. रानीगंज के नूपुर डाकघर से ग्रामीण बेहतर सेवा की मांग करते हए कहा कि इससे पहले भी डाक विभाग ने कोरोना संकट के दौरान डाकघर को हटाने का प्रयास किया था, उस समय डीवाईएफआई और अखिल भारतीय कृषक सभा आंदोलन में शामिल हो कर विरोध किया था. आसनसोल जिला डाकघर को ज्ञापन भी सौंपा गया था.क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि इस क्षेत्र के लोग आधार लिंक, लघु बचत योजना, नूपुर डाकघर से पैसे के लेन-देन एवं पत्राचार करते हैं. डाकघर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से उन्हें परेशानी होगी .पोस्टमास्टर अभिजीत कुमार ने बताया कि यह डाकघर किराए के मकान में चल रहा है. लंबे समय से मकान की मरम्मत नहीं होने से कार्यालय चलाने में दिक्कत आ रही है. ग्राम के कृषक नेता असित गोराई ने कहा कि तृणमूल द्वारा संचालित पंचायत ने कार्यालय भवन बनाने का वादा किया था,पर वह पूरा न कर पाएं . डाकघर की हालत अब दयनीय है. डाकघर गांव में एक और घर किराए पर लें.गांव के लोगों की मांग है कि गांव में ही डाकघर होना चाहिए और वहां से डाकघर विभाग बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं मुहैया कराए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार