रानीगंज थाना ने बाइक चोरों के गिरोह को किया गिरफ्तार,तीन बाइक जब्त




रांनीगंज-रानीगंज थाना की पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रानीगंज के रानीसायर क्षेत्र से अलग-अलग इलाकों से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं . प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रानीगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद थाना के स्पेशल ब्रांच के अधिकारी एस आई हिमाद्री शेखर बर्मन के नेतृत्व में गठित टीम ने बाइक चोरी के गिरोह का पता लगाकर मुख्य सरगना को धर दबोचा. रानीगंज थाने के अधिकारी हिमाद्रि शेखर बाईक विक्रेता बनकर चांदा मोड़ के पास इंतजार कर रहे थे, सुबह करीब साढ़े आठ बजे हीरापुर थाना के बर्नपुर सूर्यनगर निवासी 42 वर्षीय अरूण बाउरी वहां आया और चोरी की बाइक बेचने के लिए उनसे सौदेबाजी की, तभी एसआई हिमाद्रिशेखर बर्मन ने अरुण बाउरी को पकड़ लिया . उसके बाद उससे पूछताछ के बाद चोरी की तीन बाइकों का पता चला. जिसे पुलिस ने रानीगंज के रानीसायर इलाके से बरामद किया . गिरफ्तार व्यक्ति से।पुलिस यह जानने की प्रयास कर रही है कि और कहाँ कहाँ से उसने बाइक चोरी की है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह शख्स पहले भी कई इलाकों में इस तरह की चोरी कर चुका है. ज्ञात हो कि पुलिस अधिकारी हिमाद्रि शेखर इसके पूर्व भी विशेष अभियान चलाकर एटीएम से अनोखे तरीके से पैसा निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार