यहां के सांसद विधायक को छठ मां का आशीर्वाद लेने का समय नहीं है- जितेंद्र तिवारी




रानीगंज-रानीगंज बीजेपी मंडल की ओर से आयोजित छठ के शुभ अवसर पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन रानीगंज के हिंदी भाषी प्रमुख क्षेत्र बरदही में की किया गया . इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा की कहा कि बिहारी बाबू जिन्हें बिहारी ने ही वोट दिया ,बिहारी का सबसे बड़ा त्यौहार छठ का त्यौहार है. इस अवसर पर भी क्यों नहीं वह पहुंचे . उन्होंने यह भी कहा की छठ बरतिया किसी का मोहताज नहीं 

  नहीं होते हैं. यह आस्था का पर्व है.हम लोग इस इलाके के हिंदी भाषियों एवं छठ के पर्व के प्रति आस्था रखते हैं, उनका सम्मान करते हैं.यही वजह है की हम लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार समर्पण के भाव लेकर उन तक पहुंचने हैं . तृणमूल कांग्रेस के नेता ,विधायक, संसद कहते हैं की त्यौहार के दिन हम पहुंचकर हिस्सा लेंगे लेकिन प्रश्न यह है की समय से पहले उन तक पहुंचने की जरूरत होती है, उनके दुख सुख में शामिल होने की जरूरत होती है. 


उनके पास छठ मां का आशीर्वाद लेने का भी समय नहीं है.उन्हें छठ मां के आशीर्वाद की परवाह नहीं है, क्योंकि वे पहले से ही हर तरफ से सामर्थ्यवान हैं, इसलिए उनके पास मांगने के लिए और कुछ नहीं है, इसलिए वे छठ वासियों का आशीर्वाद लेने भी नहीं आते हैं , वे उनके साथ खड़े होने के बारे में नहीं सोचते हैं. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूजा का समय आने की बात कहकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली


इस अवसर पर बीजेपी नेता रवि केसरी ने कहा की हम लोग इस क्षेत्र के लोगों के साथ है रहेंगे. मंडल अध्यक्ष देवजीत खान ने छठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा की हम लोग इस क्षेत्र के लिए बुनियादी तौर पर कम कर रहे हैं। लोगों का भरोसा हम लोगों के ऊपर है.इस अवसर पर तुषारकांति चटर्जी,राधेश्याम भगत आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार