श्री गुरु रामदास साहिब जी का 488 वां गुरुपर्व मनाया गया





रांनीगंज-रविवार को अंडाल बाजार गुरुद्वारा में श्री गुरुरामदास जी साहिब का 488 वां गुरुपर्व  मनाया गया‌, जहां मुख्य अतिथि रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया. तापस बनर्जी ने कहा कि सिख धर्म के लोग सेवा के कार्यों में सबसे आगे रहते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब जी को अपना गुरु मानते हुए अपना जीवन यापन करते हैं. उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं का इतिहास त्याग एवं सेवा का अभूतपूर्व इतिहास है. गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा अंडाल के अध्यक्ष सरदार हरदेव सिंह एवं सचिव अजीत सिंह ने टीएमसी नेता रूपेश यादव, पत्रकार सरदार दलजीत सिंह, आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार तरसेम सिंह, अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह संधू एवं अन्य पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया. कोलकाता से भाई प्रितपाल सिंह बेदी गुरबाणी कीर्तन एवं कथा संगतो को सुनाकर निहाल किया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से सिख संगत आकर कार्यक्रम में शामिल हुए. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह एवं सचिव अजीत सिंह ने कहा कि गुरु रामदास साहिब जी के द्वारा सिख पंथ के लिए आनंद कारज के लिए 4 लावो की रचना की थी और सरल विवाह की गुरमत मर्यादा को समाज के सामने रखा. गुरु का लंगर प्रथा को आगे बढ़ाया और अंधविश्वास एवं कुरीतियों का विरोध किया था.इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला के विभिन्न स्थानों के सिख संगत गुरु पर्व में उपस्थित होकर गुरु की वाणी का सिमरण किया गुरु का लंगर का आयोजन हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात